रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाली एक महिला,नाबालिग के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है ।
पिछले दिनों मुर्रा भटठी गुढिय़ारी रायपुर निवासी दुर्गेश साहू ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट की थी। वह स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी एग्रो दुकान में मजदूरी का कार्य करता है। वह शुक्रवार को रात करीबन 9 बजे संतोषी नगर गया था। और 11 बजे अपनी बाइक से वापस गुढिय़ारी अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसके पूर्व के परिचित अभिषेक दास अपने अन्य 2 साथी अभिषेक दानी एवं 1 लडक़े के साथ मिलकर रोकते हुए सभी वीडियो बनाने लगे । दुर्गेश ने मना करने पर उन लोगों ने झूठे गांजा के केस में फंसाने की धमकी दी। और दुर्गेश से 5 हजार रूपये की मांग की। उसके नहीं है कहने पर बाइक छिनने का प्रयास करने लगे।
इस पर दुर्गेश ने अपने दोस्त से 5 हजार रूपये फोन-पे में मांगकर अभिषेक दानी के फोन-पे नम्बर पर 5 हजार रूपये भेजा। किन्तु पैसे देने के बाद भी तीनों व्यक्तियों ने दुर्गेश को रात भर अपने पास बैठाकर रखा और मारपीट भी की। और 20 हजार रूपये की मांग की। न देने पर उनकी अन्य साथी प्रतिभा पटेल ने झुठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देने लगी जिस पर दुर्गेश ने अभिषेक दानी के मोबाईल से अपनी मां से बात कराई। इस पर अभिषेक दानी ने प्रार्थी की मां को धमकाते हुए 20 हजार रूपये की मांगा। और नहीं देने पर उसके पुत्र को बलात्कार के केस में फंसा दूंगा कहा । दुर्गेश की मां ने पड़ोस के प्रेम कुमार पिल्ले नामक व्यक्ति को पैसे लेकर सिद्धार्थ चौक पास भेजा जहां अभिषेक दानी, अभिषेक दास, प्रतिभा पटेल एवं उनका साथी प्रेम कुमार पिल्ले को देखकर भाग गए। इस पर टिकरापारा पुलिस ने धारा 342, 506, 384, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने बीते तीन दिनों में आरोपियों के छिपने के हर ठिकानों में रेड कर तीनों और एक नाबालिग को गिरफ्तार उनसे वसूले गए 4 हजार रूपए जप्त किए । इनमें अभिषेक दास पिता रंजीत दास उम्र 23 साल निवासी श्याम नगर क्रिसचियन कॉलोनी थाना तेलीबांधा रायपुर हाल पता प्रिंस कॉलोनी टिकरापारा ,अभिषेक दानी पिता स्व. चन्द्रप्रकाश दानी उम्र 23 साल निवासी रेवड़ी कारखाना के सामने तेलीबांधा, प्रतिभा पटेल पिता शनि पटेल उम्र 20 साल निवासी सिविल लाईन गोविंदपुरम थाना सिविल लाईन प्रयागराज उत्तर प्रदेश हाल पता- कुकरोजा फार्म हाउस अमलीडीह रायपुर निवासी है ।


