रायपुर
डीजीपी अशोक जुनेजा ने सौंपे पदक और प्रमाण पत्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। छत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2022 में ‘‘ अपराध अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री पदक’’ दिया गया है। इन पुलिस अधिकारियों को डीजीपी अशोक जुनेजा ने इन्हें पदक, प्रमाण पत्र सौंपा।
उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को थाना तेलीबांधा में 9 वर्षीय बालिका के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा अप्राकृतिक कृत्य एवं दुष्कर्म के मामले में विवेचना के लिए दिया गया है ।
उन्होंने युक्ति-युक्त साक्ष्य संकलित कर 4 दिन के भीतर अभियोग पत्र प्रस्तुत कर तथा विचारण के दौरान न्यायालय ने युक्ति-युक्त रूप से संदेह से परे प्रमाणित पाने के फलस्वरूप आरोपी को आजीवन कारावास जो प्राकृत जीवन काल के लिए कारावास एवं 90 हजार रूपये अर्थ दण्ड से दण्डित किया था।
निरीक्षक दिनेश यादव को थाना चिल्हाटी में 10 वर्षीय अवस्यक बालिका के साथ बल पूर्वक दुष्कर्म में आरोपी की सजा, डीएसपी रायपुर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, (वर्तमान एएसपी) बिलासपुर को वर्ष 2013 में आतंकवादी संगठन सिमी एंव इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े लोगों को बैंक के माध्यम से पैसे भेेजने की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय प्रस्तुत किया। और विचारण उपरांत आरोपियों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा अर्थ दण्ड से दण्डित किये जाने के फलस्वरूप दिया गया है।


