रायपुर

45 दिनों से आफिस नहीं आ रहे शिक्षाधिकारी बंजारा..!
27-Aug-2023 7:19 PM
 45 दिनों से आफिस नहीं आ रहे शिक्षाधिकारी बंजारा..!

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अगस्त। स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक एएन बंजारा  विगत 40-45 दिनों से एब्सकांड जैसी स्थिति में है। उन्हें पूर्व शिक्षा मंत्री के निजी स्थापना से मुक्त करने के बाद से उन्होंने अब तक संचालनालय में ज्वाइनिंग नहीं दी है ।

 सचिव साप्रवि डीडी सिंह ने कहा है कि डॉ.टेकाम के इस्तीफे के बाद अगले ही दिन ओएसडी रहे एएन बंजारा और शिक्षा विभाग से प्रतिनियुकित पर आए अन्य सभी को रिलीव कर दिया गया । उनका वेतन भी जीएडी नहीं बना रहा। क्यों ज्वाइनिंग नहीं दी, यह डीपीआई बता सकेंगे। इधर डीपीआई में बंजारा 45 दिनों से गैरहाजिर हैं। सभी आला अफसर इसकी पड़ताल कर रहे हैं।

शिक्षक पदोन्नति और पोस्टिंग घोटाले में चार जेडी समेत दस अफसरों के निलंबन के बाद से डीपीआई में वरिष्ठ लोग कम हो गए हैं। बंजारा, पहले डीईओ रायपुर के साथ एडी,और मंत्री के ओएसडी भी रहे हैं।  काम करने के तौर तरीको को लेकर वे पूरे विभाग में चर्चित रहे हैं। अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर के काम के लिए भी वे मंत्री जी ने कहा है कहकर वरिष्ठ अफसरों पर दबाव बनाते थे। इसकी शिकायत सीएम तक की गई थी।

इस पर जीएडी ने बंजारा की वजह से अन्य ओएसडी को लिए भी एक या अधिक प्रभार वाले मंत्री ओएसडी को विभागीय कार्य न करने के निर्देश जारी करना पड़ा था। डॉ.टेकाम ने 13 जुलाई को इस्तीफा दिया था। उसके बाद से बंजारा शुक्रवार 25 अगस्त तक डीपीआई में ज्वाइन नहीं किया। वे कहां काम कर रहे हैं या अवकाश लिया है यह किसी को सूचना नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि शिक्षा विभाग रविंद्र चौबे के प्रभार में आने के बाद शिक्षक पदोन्नति और पोस्टिंग घोटाले को जिस तरह से पकड़ा और कार्रवाई की । उसकी तह में कई अन्य एडी, और डीडी भी संलिप्त होने के तथ्य मिले हैं।  यह तथ्य निलंबित लोगों ने ही चौबे को दिए हैं। श्री चौबे के रूख को देखते हुए इन अफसरों में डर बैठ गया है। मंत्री के करीबियों ने इनमें से कुछ अफसरों के नाम लेकर कहा कि सभी की ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद कार्रवाई या एक दौर और चलेगा।


अन्य पोस्ट