रायपुर

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन अपनी मांगों के पुतले का करेंगे दहन, कल जेल भरो
27-Aug-2023 7:18 PM
छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन अपनी मांगों के पुतले का करेंगे दहन, कल जेल भरो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन का आन्दोलन समय के साथ तेज होता जा रहा है। हेल्थ फेडरेशन के 40 हजार  स्वास्थ्य संयोजक , चिकित्सक ,नर्सिंग संवर्ग    7वे दिन रविवार को भी तूता में धरने पर रहे। सोमवार को ये कर्मचारी जेल भरो आंदोलन करेंगे।

फेडरेशन अपनी  5 सूत्रीय मांगों का रावण रूपी पुतला बनाकर दहन किया।  फेडरेशन का कहना है कि इस दहन के साथ सरकार के घमंड का भी दहन हो जाएगा। क्योंकि  अभी तक सरकार की ओर से पहल नहीं की गयी है इस सम्बंध में डॉ इकबाल हुसैन ,टार्जन गुप्ता ,डॉ रीना राजपूत ,डॉ  सुमन शर्मा ने अपने सँयुक्त बयान में कहा कि इस सरकार की संवेदना मर चुकी है। 

हमारी 5 सूत्रीय मांगों में  वेतन विसंगति ,कोरोना भत्ता ,अतिरिक्त कार्य दिवस का भुगतान ,आईएचपीएस सेटअप के तहत भर्ती ,अस्पतालों में डॉक्टरों एवं नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारियों के साथ होने वाले हिंसात्मक गतिविधियों में रोक लगाना शामिल है ,सरकार लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ,कर्मचारियों ,की उपेक्षा कर रही है 7 फेडरेशन के पदाधिकारियों में डॉक्टर इकबाल हुसैन ,टार्जन गुप्ता ,डॉ रीना राजपूत , श्रीमती देबाश्री साव ,श्रीमती सुमन शर्मा ,डॉ वी. के. पेगवार , डॉ कमलेश इजरदार के साथ हजारों ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ,चिकित्सक ,नर्सिंग संवर्ग शामिल है 7

यह जानकारी आईटी सेल प्रभारी सुरेश पटेल व सह प्रभारी संतलाल साहू ने दी है।


अन्य पोस्ट