रायपुर

पेंशनरों ने कांग्रेस-भाजपा को सौंपा सुझाव,धारा 49 को विलोपित करे
27-Aug-2023 7:17 PM
पेंशनरों ने कांग्रेस-भाजपा को सौंपा सुझाव,धारा 49 को विलोपित करे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन ने भाजपा-कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के लिए अपना सुझाव सौंपा। फेडरेशन के नेताओं ने कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष मो. अकबर और भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय को ज्ञापन सौपा।

उनकी मांग है कि मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित करने की बात को चुनावीं घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग को लेकर आज छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के अध्यक्ष मो. अकबर को उनके सरकारी आवास में मुलाकात कर ज्ञापन दिया. और भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय में संगठन महामन्त्री पवन साय को भी प्रत्यक्ष भेंट कर चर्चा कर ज्ञापन दिया गया।


अन्य पोस्ट