रायपुर
सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश
27-Aug-2023 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अगस्त। मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में बना हुआ है और पूर्वी छोर माध्य समुद्र तल पर गोरखपुर, दरभंगा, बालूरघाट और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक स्थित है। प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


