रायपुर

गोंडी समाज का राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 30 को
27-Aug-2023 3:16 PM
गोंडी समाज का राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 30 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। 
गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं गोंडवाना संघ सीजीएमपी, युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में  गुरूददा, गुरूदाई के सानिध्य में सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर 30 अगस्त को  इंडोर स्टेडियम रायपुर में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव  तक आयोजित किया गया है। यह आयोजन प्रात: 7.00 से देर रात्रि तक चलेगा। यह विगत 16 वर्षों से सामाजिक सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम  भूपेश बघेल  एवं अध्यक्षता-गोंडवाना गुरुमाता राजमाता दुलेश्वरी सिदार (अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली कोरबा) विशिष्ट अतिथि  सरकार के  मंत्री, विधायक, महापौर सहित समाज प्रमुख   आमंत्रित  हैं। उक्त कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों-महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश, बिहार, असम, कर्नाटक आदि राज्यों से भी समाज प्रमुख तथा लाखों की संख्या में भोजली माता के प्रति आस्था विश्वास के साथ गोंडी धर्म के अनुयायी शामिल होंगे।

भोजली माता की सेवा सावन मास उजियारी पक्ष अष्टमी को बीज भिगोना, नवमी में बांस की टोकरी, फूल कांस के बर्तन या दोना पत्तल में बारीक रेत से बीज बो कर अपने अपने घरों में सेवा की दी जाती है, वहीं सातवें दिन अर्थात सावन पूर्णिमा को राजधानी रायपुर में एकत्रित होकर सामूहिक रूप से सेवा अर्जी कर सायं 4.00 बजे भोजली माता सरोवर स्नान  बूढ़ातालाब के लिए रवाना होगी। पश्चात् पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर, देर रात अपने अपने घरों के लिए वापसी होगी।

उद्देश्य 

विलुप्त हो रही बहुमूल्य संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करना, समाज में संगठन व सहयोग की भाव पैदा करना, मानव जीवन में भोजली की महत्व को बताना, सभी के जीवन में हरियाली, खुशी का भाव पैदा करना तथा प्रदेश, देश व विश्व में हरियारी, मित्रवत् संदेश देना आदि।
 


अन्य पोस्ट