रायपुर

बीच सडक़ तलवार से केक काट रहे पांच नामजद बदमाश गिरफ्तार, निकाला जुलूस
27-Aug-2023 3:15 PM
बीच सडक़ तलवार से केक काट रहे पांच  नामजद बदमाश गिरफ्तार, निकाला जुलूस

दोबारा न करने की खाई कसम 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त।
आधी रात सरेराह ईदगाह भाठा इलाके में तलवार से केक काट कर जश्न मनाने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है । ये सभी निगरानी बदमाश मोहसीन का बर्थ डे मनाते हुए धार्मिक नारे भी लगा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था । पुलिस ने इसकी पड़ताल कर बर्थडे ब्वाय और साथियों को  गिरफ्तार किया। और युवकों का जुलूस निकालकर दोबारा कभी न करने की कसम भी खिलाया ।

ये लोग बीती दरम्यानी रात  राजकुमार कॉलेज के पास आम रोड में अपनी कार  पर केक रखकर अपने साथी का  जन्मदिन मना रहे थे और एक युवक  तलवार से केक काट रहा था। अन्य युवक  भी अपने हाथों में तलवार लेकर लहराते हुए अनैतिक भाषाओं का प्रयोग कर डांस कर रहें थे।जिसका विडियो वायरल हुआ था। पुलिस के हाथ वीडियो आने पर एन्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट, और आजाद चौक पुलिस ने युवकों की  पतासाजी की । इस दौरान   मोहसीन खान, शेख मुख्तार उर्फ लल्लू पठान, सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल, निजामुद्दीन उर्फ युसुफ एवं सैय्यद इमरोज अली उर्फ पीला के रूप में  पहचान करते हुए सभी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  तलवार, कार  को जप्त कर धारा 283, 34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज  किया गया। ये  सभी आरोपी आदतन अपराधिक प्रवृत्ति के बताए गए हैं और पूर्व में कई  प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मोहसीन खान पिता रफीक खान उम्र 30 साल निवासी ईदगाहभाठा, तुर्की तालाब के पास आजाद चौक ,शेख मुख्तार उर्फ लल्लू पठान पिता शेख अजीज उम्र 38 साल निवासी कैलाशपुरी पुरानी बस्ती ,सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल पिता मोहम्मद निजाम उम्र 30 साल निवासी राजा तालाब नई बस्ती बाबा किराना के सामने  सिविल लाईन,निजामुद्दीन उर्फ युसुफ पिता जमालुद्दीन उम्र 38 साल निवासी पानी टंकी के सामने ईदगाहभाठा आजाद चौक ,सैय्यद इमरोज अली उर्फ पीला पिता शब्बीर अली उम्र 30 साल नई बस्ती राजा तालाब शामिल है ।

 


अन्य पोस्ट