रायपुर

80+ बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे वोट दे सकेंगे
26-Aug-2023 6:28 PM
80+ बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे वोट दे सकेंगे

प्रदेश में 1.90 करोड़ वोटर, 4 लाख नए

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियों पर चर्चा की। भारत चुनाव मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में सभी युवाओं और महिला वोटरों को बढ़चढ़ कर मतदान कारने का आग्रह किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, अरुण गोयल आदि मौजूद थे।

 मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, कि इस बार आयोग ने कुछ बदलाव किया है। दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के बुजूर्ग अब घर बैठे मतदान कर सकेंगे। परिवार के बुजूर्ग दिव्यांग के लिए अलग से फार्म भरवाया जाएगा ताकि वो घर पर ही रहकर मतदान कर सके।

उन्होंने कहा कि मीडिया के द्वारा चुनाव में फेक न्यूज या अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।  राजनीतिक पार्टियों से सुझाव मांगे गए हैं। जिसमें उन्हें प्रचार मटेरियल भेजने के लिए सिर्फ एक गाड़ी दी जाती है। इस नियम में बदलाव कर संख्या बढ़ाई  गई है। मतदान केंद्र से 2 किलोमीटर के अंदर बूथ बनाने का भी सुझाव आया है। वहीं प्रदेश के 33 जिलों से दोनों वर्गों का डेटा  मंगाया जा रहा है। प्रदेश से लगे दूसरे राज्यों से परिवहन पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए चेक पोस्ट बनाकर जवानों की तैलाती के साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से चौबिसों घंटे निगरानी रहेगी। इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक , संभागायुक्त पुलिस रेंज के महानिरीक्षकों से बैठक की जाएगी।

उन्होंने कहा किचुनाव में कैश बांटने वाले नेताओं पर शिकायत के 100 मिनट की भीतर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया 51 जनरल, 29, एसटी, 10 एससी के लिए रिजर्व है. राज्य में कुल 1.9 करोड़ मतदाता हैं. महिला वोटर की संख्या 98.5 लाख है, जो पुरुषों से ज्यादा है. प्रदेश में पुरुष मतदाता 98.2 लाख हैं. प्रदेश में 762 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. 100 साल से ज्यादा उम्र के 2948 मतदाता प्रदेश में हैं. प्रदेश में 4 लाख 43 हजार नए वोटर हैं।


अन्य पोस्ट