रायपुर

दौड़ा रायपुर, वोट करेगा रायपुर
26-Aug-2023 6:27 PM
दौड़ा रायपुर, वोट करेगा रायपुर

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 26 अगस्त। राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने आज मरीन ड्राइव तेलीबांधा से वाकेथॉन का आयोजन किया गया।

 इस वाकेथॉन में शहर के युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग समुदाय के लोग, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित शासकीय अधिकारी कर्मचारी और नागरिक ब?ी संख्या में शामिल हुए। यह वाकेथॉन सुबह तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव से शुरू हुई। मरीन ड्राइव से शुरू हो घड़ीचौक-कलेक्टोरेट होकर वाकेथॉन वापस मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई। वाकेथान की शुरुआत पर निर्वाचन आयोग के सदस्यों ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर लोगों को मतदान के लिए संदेश लिखें और आगामी चुनाव में मत अधिकार का उपयोग करने की अपील की।

इस वाकेथॉन भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  राजीव कुमारके साथ आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और श्री अरूण गोयल, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री हृदेश कुमार, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा और  नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त  मनोज कुमार साहू और  आर.के. गुप्ता, उप निर्वाचन आयुक्त  अजय भादू, महानिदेशक बी नारायणन, निदेशक  यशवेंद्र सिंह, निदेशक (आई टी) अशोक कुमार, वरिष्ठ प्रधान सचिव श्री एन.एन. बुटोलिया, प्रधान सचिव एस.बी. जोशी, संयुक्त निदेशक  अनुज चांडक और अवर सचिव श्री रितेश सिंह भी शामिल हुए।

 इस दौरान छतीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबा साहब कंगाले, कमिश्नर  संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक  रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे, एसएसपी  प्रशांत अग्रवाल सहित नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी और सीईओ जिला पंचायत अविनाश मिश्रा भी उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट