रायपुर
राखी पर अवकाश का दिन बदलने की मांग उठी
26-Aug-2023 6:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 अगस्त। रक्षाबंधन के मुहूर्त को लेकर उठे भ्रम के बीच प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने शासन द्वारा घोषित अवकाश बदलवाने की मांग शुरू कर दी है ।
राखी पर शासकीय अवकाश 30 अगस्त को है परंतु 30 अगस्त को दिन भर मुहूर्त न रहकर रात 8.37बजे से है । इस वजह से सभी हिंदू परिवारों के समक्ष त्योहार मनाने की विषम परिस्थिति निर्मित हो गई है ।
कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा से कहा है कि फेडरेशन सरकार शासन से आग्रह करे की 30 अगस्त के स्थान पर 31 अगस्त को रक्षा बंधन अवकाश स्वीकृत हो जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


