रायपुर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। जलजनित रोगों की सम्भावना को ध्यान में रखते हुए निगम के सभी हैण्ड पंप, पावर पंपों का पुन: डिसइन्फेक्शन कार्य सोडियम हाइपोक्लोराइड या ब्लीचिंग पावडर का उपयोग कर तीन चरणों में किया जाए। निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने जोन में स्थापित हैण्ड पंप, पावर पम्पों के जल नमूने का भी गुणवत्ता परीक्षण नियमित रूप से कराने कहा है।
आयुक्त ने जोन कमिश्नरों से कहा है कि समस्त जोन प्रतिदिन अलग -अलग टेल एन्ड पॉइंट से 10 से 15:जल सेम्पल एकत्रित कर फिल्टरप्लांट की प्रयोगशाला में भेजे। किसी भी पाइंट पर जल सेम्पल नियमानुसार निर्धारित जल गुणवत्ता के मानक के अनुरूप नहीं मिलने की स्थिति में तत्काल डिसइन्फेक्शन करवाकर जल की शुद्धता सुनिश्चित कर जलापूर्ति करें ।आयुक्त ने निर्देश दिये हैँ कि सभी जोनों के तहत जल वितरण पाईप लाईन का लाईनमेन के माध्यम से नियमित परीक्षण करवाएं और लीकेज /डेमेज होने पर उसका तत्काल संधारण करवाए। टंकियों के टेल एंड में रेसीड्यूल क्लोरीन की मात्रा मानक के अनुरूप हो, निर्धारित मात्रा से कम पाये जाने पर जोनों के माध्यम से जल टंकियों में आवश्यकता के अनुसार रिक्लोरीनेशन सोडियम हाईपोक्लोराइड /ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग कर पेयजल प्रदान करें। आयुक्त ने निर्देश दिये हैँ कि जल वितरण पाईप लाईन के अन्तर्गत सभी वाल्व चेम्बरों का निरीक्षण कर वाल्व चेम्बरों में जल भराव / गन्दगी ना हो, इस हेतु सभी वाल्व चेम्बरों का डिसइन्फेक्शन /सफाई किया सुनिश्चित करें। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि सभी जोनों के माध्यम से किसी भी स्थल पर जल का भराव /ठहराव ना होने पाये, यह सुनिश्चित किया जाये. आयुक्त ने निर्देश दिये हैँ कि फिल्टरप्लांट की प्रयोगशाला में सीपीएचईईओ के मापदंड के अनुरूप जल सेम्पलों का अधिकतम परीक्षण करवाया जाना और राज्य स्तरीय प्रयोगशाला एनएबीएल से भी सभी प्लांट, टंकियों, टेल एंड पॉइंट के जल सेम्पलों का परीक्षण नियमित रूप से करवाया जाकर जलप्रदाय की शुद्धता की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाये. आयुक्त ने जल विभाग के प्रभारी अधिकारी को जोन स्तर पर जल से संबंधित जनशिकायतों की पंजी का संधारण कर पंजी का नियमित निरीक्षण एवं जनशिकायतों का नि सुनिश्चित करने करने कहा।
एवं वर्षा ऋतु में जलजनित रोगों की कारगर रोकथाम हेतु जल विभाग के कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं द्वारा जोनो के समस्त कार्यरत फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय रखकर कार्य सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.


