रायपुर
केजरीवाल का बस्तर रूख, 16 को आ रहे
25-Aug-2023 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ में तीसरी ताकत बनने का प्रयास कर रही आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने दौरे बढ़ा दिए हैं। रायपुर में दो और बिलासपुर में दो कार्यक्रम करने के बाद केजरीवाल ने बस्तर जाने का फैसला किया। वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त सिंह मान व राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व बुराड़ी विधायक संजीव झा के साथ संयुक्त दौरे पर आ रहे हैं।
पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल राष्ट्रीय नेता 16 सितंबर को जगदलपुर आ रहे है।प्रदेश सहित बस्तर संभाग के समस्त पदाधिकारी इस कार्यक्रम की तैयारी निर्धारित समय तक पूरी कर लें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


