रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त। शहर के तीन अलग-अलग सूने मकानों का ताला तोडक़र चोरी करने वाले 1 अंतर्राज्यीय सहित 3 चोर गिरफ्तार किए गए हैं। इन लोगों ने कबीरनगर एवं डी.डी.नगर के 3 अलग-अलग मकानों में चोरी की थी ।
मकानों का ताला तोडक़र अंदर से लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरातों, सिक्कों एवं मुर्तियों को चुराया था। एक आरोपी वीर अभिमन्यू देवदास एवं शिवा राव है शातिर चोर, जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में थाना कबीरनगर एवं डी.डी.नगर से जेल जा चुके है। वहीं तीसरा आरोपी सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू मूलत: उत्तर प्रदेश का निवासी है । वहीं इनकी मदद करने वाले नाबालिगों से पुलिस ने चोरी की सोने चांदी की जेवरात, सिक्के जब्त किया गया जिनकी कुल कीमत है लगभग 5 लाख रूपये बताया है। इन नाबालिगों केे विरूद्ध थाना कबीर नगर में धारा 457, 380, 34 भादवि. तथा डी.डी.नगर में धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया है ।
इन आरोपियों ने 15 अप्रैल को कबीर नगर एमआईजी 373 निवासी महेश कुमार ध्रुव के घर ताला तोड़ा था। इसी तरह से 28 मई को करण नगर निवासी मनोज कुमार नोहक के घर चोरी हुई थी। वहीं सत्यम विहार रायपुरा निवासी यवेन्द्र मांडरे के घर से चोरी किया था।


