रायपुर
राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में अयान ख्वाजा ने जीता गोल्ड
24-Aug-2023 8:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन की राज्य स्तरीय स्पर्धा में अयान ने इस 22 वीं 50 मीटर प्रोन इवेंट राज्य निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा मे एक गोल्ड व एक सिल्वर पदक प्राप्त किया। अयान ख्वाजा रायपुर सड्डू निवासी है इनके पिता अफरोज ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में है इनकी आयु अभी 16वर्ष 10 महीने लगभग है साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन 22 राज्य शूटिंग प्रतियोगिता जूनियर मे अलमीर यूसुफ अली चिश्ती ने मा 3-पी इवेंट दो गोल्ड दो सिल्वर पदक जीता है अलमीर रायपुर मोवा के रहने वाले है । वह अब प्री नेशनल खेलने अपने सर अहमद अली चिश्ती के साथ महू मध्य प्रदेश में 1 सितंबर से होने जा रही जी.वी.मावलंकर प्री नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


