रायपुर

तूता में हजारों स्वास्थ्य कर्मी जुटे, सीएम हाऊस घेरने से पहले वहीं रोकने पुलिस तैयार
24-Aug-2023 2:44 PM
तूता में हजारों स्वास्थ्य कर्मी जुटे, सीएम हाऊस  घेरने से पहले वहीं रोकने पुलिस तैयार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त।
छत्तीसगढ़ हैल्थ फेडरेशन का 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन  हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है। पूरे प्रदेश से हजारों कर्मचारी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर जुटे हुए हैं। जहां पहले आम सभा के बाद सभी कर्मचारी रायपुर स्थित सीएम हाऊस घेरने रवाना हो गए। उन्हें वहीं रोकने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। 

फेडरेशन के पदाधिकारी डॉ कमलेश इजारदार डॉ रीना राजपूत और सुमन शर्मा ने बताया कि अगर वेतनविसंगति की मांग जब तक पूरा नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा, अब देखना यह है कि कोरोना महामारी के संकटकाल में सेवा देने वाले कर्मचारीयों पर सरकार फूल बरसाई थी, लेकिन अब क्या लाठी भी बरसाएगी?

फेडरेशन के पदाधिकारी प्रवीण दीडवंशी श्रीमती देवाश्री साव ने कहा कि विभाग के आलाअधिकारी भी इस समस्या से अवगत है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अधिकारी किन परिस्थितियों में कार्य करते हैं. प्रदेश के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको के हजारों पद रिक्त है जिनका भार कार्यरत कर्मचारीयों पर पढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारीयों को सरकार से बात करनी चाहिए कि इनकी मांगे जायज है और पूरी करने से स्वास्थ्य विभाग कि कार्यशैली और अधिक गुणवत्ता पूर्ण होगी ।


अन्य पोस्ट