रायपुर
ईडी के छापों पर चंदेल और अजय का हमला
23-Aug-2023 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज हुए ईडी के छापों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से नीत नए भ्रष्टाचार का इतिहास रचा है। कोयला घोटाला, जमीन घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, शराब घोटाला के बाद गोबर और पीएससी घोटाला। इस सरकार का एक ही काम रह गया है कमीशन और करप्शन। चंदेल ने कहा कि आज ईडी ने फिर से एक बार इन भ्रष्टाचारियों के यहां दबिश दी है। ये कल तक कुछ नहीं थे, लेकिन सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार के माध्यम से बड़े कारोबारी बन गए।
वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस सरकार अपने भ्रष्टाचार से लूट रही है। इस सरकार का काम मनी लॉर्डिंग वसूली, और कमीशनबाजी रह गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


