रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों में सत्र-2023-24 के लिए प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी है। अपर संचालक उच्च शिक्षा के आदेश अनुसार पूर्व में जहां 31 अगस्त तक प्रवेश की समय सीमा तय की गई थी। इसे प्राचार्यों की अनुमति से यथावत रखा गया है वहीं कुलपतियों की अनुमति से अब 10 सितंबर तक प्रवेश दिया जा सकेगा। बताया गया है कि अशासकीय कॉलेजों में 39 एवं अशासकीय में 62 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। इसे देखते हुए छात्र संगठनों ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी। आज उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, और सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी के आदेश पर अनुमति दे दी गई है। विश्वविद्यालयों से समबद्ध कॉलेजों में रिक्तियां इस तरह से है।
रविवि में 22 हजार 199, सरगुजा विवि में 24629, दुर्ग में विवि 24986, बस्तर विवि में 10558, बिलासपुर विवि में 26470, रायगढ़ विवि 21760, ठाकरे विवि में 1074 सीटें रिक्त हैं। इनमें और प्रवेश दिया जा सकेगा।


