रायपुर

सिविल लाइंस इलाके के सूने मकान में सेंधमारी, बूढ़ापारा से बाइक पार
23-Aug-2023 5:05 PM
सिविल लाइंस इलाके के  सूने मकान में सेंधमारी,  बूढ़ापारा से बाइक पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त।
शहर  के सिविल लाइंस इलाके में फिर सूने मकान में चोरी हो गई है।  

पुलिस के अनुसार, अज्ञात चोर  रवि नगर निवासी अनिल विनायक देशपाण्डे(62) के सूने मकान का ताला तोडकर कमरे में घुसा और आलमारी में रखे 40 हजार नगद  सोने चांदी के जेवर कुल कीमत 1.60 लाख रू चोरी कर ले गया। यह चोरी 13 अगस्त की है जब देशपांडे परिवार कहीं बाहर गया था। अनिल कि रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर आगे जांच कर रही है।

इधर कोतवाली इलाके के बूढ़ापारा स्थित परफेक्ट टॉवर को पीछे से एक होंडा ड्रीम बाइक सीजी 02- एमएल-4434 अग्यात चोर ले भागे। जो डूमरतालाब महोबा बाजार निवासी कमलेशल साहू सी थी। कोतवाली पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है।
 


अन्य पोस्ट