रायपुर

विस टिकट के लिए महंत रामसुंदर दास ने दिया आवेदन
23-Aug-2023 4:18 PM
विस टिकट के लिए महंत रामसुंदर दास ने दिया आवेदन

जांजगीर चांपा  क्षेत्र से लडऩेके इच्छुक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अगस्त । महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास ने   सोमवार को जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी के  लिए रूप में अपना आवेदन पत्र  पेश किया उन्होने  संतोष शर्मा नैला, सुनील साधवानी चांपा,  शत्रुघ्न दास महंत  न्यू चंदनीय परा जांजगीर एवं  चिंताराम राठौर  ग्राम खोखरा के  निवास पहुंचकर  आवेदन  सौंपा। 

इस मौके पर   कांग्रेसी नेता रघुराज प्रसाद पांडे, बजरंग शर्मा ,रफीक सिद्दीकी, हर प्रसाद साहू, कमलेश सिंह, रविंद्र द्विवेदी, शिशिर द्विवेदी, प्रमोद सिंह, निर्मल दास वैष्णव, सुशांत सिंह, गोपाल अग्रवाल, वर्मा , देव कुमार पांडे, गोपाल राठौर, भूषण वैष्णव, शशिकांत सिंह ,सरदार उपकार सिंह ढिल्लों, मनोज मित्तल, शशि भूषण सोनी ,सुनील सोनी, राजकुमार सोनी, मिश्रा फल भंडार सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। महंत पूर्व में दो बार पामगढ़, जैजेपुर से विधायक रह चुके हैं। वे तीसरी बार चांपा जांजगीर विधानसभा क्षेत्र से लडऩा चाहते हैं ।


अन्य पोस्ट