रायपुर
अंतागढ़-तारोकी रेललाइन का सीआरएस निरीक्षण 24 को
23-Aug-2023 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लोगों को चेतावनी जारी
रायपुर, 23 अगस्त। ‘दल्लीराजहरा-रावघाट’ रेल लाइन में वर्तमान में दल्लीराजहरा के आगे अंतागढ़ तक ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। अब रेल लाईन का विस्तार का काम अंतागढ़-तारोकी खंड में लगभग 17.50 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना आर्थिक एवं क्षेत्रीय विकास के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है।
24 अगस्त को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) स्पीड ट्रायल रन कर रेल लाइन की मजबूती परखेंगे । इस दौरान 90-120 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलाई जाएगी। रेल प्रशासन ने जन सामान्य एवं क्षेत्रीय निवासियों से अनुरोध किया है कि गुरुवार को रेलवे पटरी पर मवेशियों को जाने से रोके, स्वयं भी एहतियात बरतें, जिससे जन-धन एवं रेलवे संपत्ति का नुकसान न हो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


