रायपुर

सामने राखी, रेलवे ने दो दर्जन ट्रेनें रद्द की
23-Aug-2023 3:10 PM
सामने राखी, रेलवे ने दो दर्जन ट्रेनें रद्द की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त।
दपूम रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और  सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा । यह यह कार्य विभिन्न तिथियों में किया जाएगा । इसके फलस्वरुप कुछ ट्रेनों  को रद्द किया जा रहा है। जो इस प्रकार है।   

अमरकंटक चार दिन के लिए रद्द

रक्षाबंधन के मौके पर  राखी लेकर मायके जाने वाली बहनो और भाइयों को रेल प्रशासन ने बड़ी भावनात्मक चोट पहुंचाई है। विभिन्न रेल क्षेत्रों में  तकनीकी कार्य की वजह से रेलवे ने कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। राखी के लिए भाई, बहनों ने महीनों पहले रिजर्वेशन कराया था । अब वे सभी रेल प्रशासन को केस रहे हैं हैं।रेलवे प्रशासन नागपुर-नई दिल्ली मेन लाइन पर  इटारसी–भोपाल सेक्शन में पोवारखेड़ा एवं जुझारपुर  रेलवे स्टेशनों के बीच फ्लाईओवर को जोडऩे के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य  आज से शुरू कर दिया है। जो  28 अगस्त  तक चलेगा। इस वजह से  कुछ गाडिय़ों को रद्द किया गया है। आज से चार दिनों के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

रद्द होने वाली गाडियां: 

23 एवं 26 अगस्त,  को  12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द। 
24 एवं 27 अगस्त, को 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द। 
23, 25, 26 एवं 27 अगस्त को 19343 इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस रद्द।  24, 26, 27  एवं 28 अगस्त  को 19344 छिंदवाडा-सिवनी-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।


अन्य पोस्ट