रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। प्रदेश में संचालित 39 शासकीय एवं निजी कृषि महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) एवं बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी) स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातक पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी काऊंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने3 सितम्बर, 2023 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष तीन नवीन कृषि महाविद्यालयों प्रतापपुर (सूरजपुर), शंकरगढ़ (बलरामपुर) एवं पखांजूर (कांकेर) की 24-24 सीटों पर भी प्रवेश दिया जाएगा। काऊंसलिंग में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने 3 सितम्बर तक मध्य ऑनलाइन पंजीयन करना एंव दस्तावेज अपलोड करना होगा। 4 से 5 सितंबर तक ऐसे अभ्यर्थी पुन: आवेदन कर सकते हैं जिनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान असफल लेनदेन हुई हो।


