रायपुर
राजेन्द्र नगर स्थित एक स्कूल के दिव्यांग बच्चों के साथ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री बघेल को स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर श्री बघेल को आज उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने श्री बघेल को दूरभाष पर श्री बघेल के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने भी मुख्यमंत्री बघेल को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम को अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल राजेन्द्र नगर के बच्चों ने भी हैप्पी बर्थडे कहा।
स्पीकर डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्य मंत्री टी एस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, वरिष्ठतम विधायक सत्यनारायण शर्मा, महापौर एजाज ढेबर ने हाऊस पहुंच कर सीएम बघेल को बधाई दी। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक रामकुमार यादव, विधायक सुश्री शकुंतला साहू , विधायक अरुण वोरा एवं दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, विधायक आशीष छाबड़ा, श्रीमती संगीता सिन्हा, अधिकारियों में सीएस अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के एसीएस सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन, आईजी रायपुर ग्रामीण अजय यादव, संचालक प्रशासन अकादमी टीसी महावर, जनसंपर्क एवं परिवहन विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा, संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे ने पुष्प कुछ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ओएसडी पीएचक्यू डीएम अवस्थी, सचिव अजाक डीडी सिंह, आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी ने भी अपनी बधाई दी। वहीं बघेल को बधाई देने प्रदेश भर से लोग सीएम हाउस पहुंचे हुए हैं। लोगों का दोपहर बाद तक तांता लगा रहा।


