रायपुर

सहायक शिक्षक भर्ती से पहले विवादों में, इंंद्रावती भवन में प्रदर्शन
23-Aug-2023 3:04 PM
सहायक शिक्षक भर्ती से पहले विवादों में, इंंद्रावती भवन में प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। 
शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की प्रथम चरण ऑनलाईन काउंसिलिंग 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त को शाम 5 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है। इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग की पोर्टल पर देखी जा सकती है। 

उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश के परिपेक्ष्य में बी.एड. उपाधि धारकों को सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से पृथक रखा गया है। अत: जिन अभ्यर्थियों ने व्यापम के पोर्टल पर अपनी योग्यता डी.एड./डीएलएड अंकित की है, वे काउंसिलिंग की प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।

इधर काउंसिलिंग से पहले नियम बदला गया

दूसरी ओर भर्ती से पहले ही विवाद और अनियमितता के आरोप लगने लगे हैं। बड़ी संख्या में आवेदकों ने इंद्रावती भवन जाकर संचालक लोक शिक्षण कार्यालय में प्रदर्शन किया। इनका कहना है भर्ती  नियम ही बदल दिया गया है। बताया गया है कि शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में सहायक शिक्षक कॉउंसलिंग प्रक्रिया से बी एड  उपाधिधारियों को वंचित  कर दिया गया है।  शिक्षक सीधी भर्ती - 23 में सहायक शिक्षकों की भर्ती विज्ञापन के शैक्षणिक योग्यता में क्च. श्वस्र. डिग्री धारियों को पात्र किया गया है परन्तु काउंसलिंग   22 अगस्त 2023 को कट ऑफ रैंक जारी किया गया जिसमें क्च.श्वस्र. डिग्री धारियों को पृथक कर दिया गया है, जो कि इस भर्ती के लिए  प्रकाशित अधिसूचना  के विरुद्ध है। जबकि  हाईकोर्ट, बिलासपुर में लगे याचिका  5788/2023 का अंतिम निर्णय भी आना बाकी है।  इनका कहना है कि पूरी भर्ती में नियुक्ति सरकार द्वारा प्रकाशित राजपत्र व विज्ञापन के अनुसार ही करें।  तत्काल ही बीएड डिग्रीधारियों को सहायक शिक्षक कॉउंसलिंग में शामिल किया जाए जब तक कोर्ट का अंतिम निर्णय न आ जाए।
 


अन्य पोस्ट