रायपुर

सिध्दार्थ सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया प्रभारी
23-Aug-2023 2:59 PM
सिध्दार्थ सिंह को  छत्तीसगढ़  भाजपा के मीडिया प्रभारी

रायपुर, 23 अगस्त। योगी सरकार के पूर्व मंत्री सिध्दार्थ नाथ सिंह को  केन्द्रीय नेतृत्व ने  छत्तीसगढ़ मीडिया व प्रचार-प्रसार विभाग के प्रभारी दायित्व दिया है। उन्होने ठाकरे परिसर में मीडिया विभाग के पदाधिकारी व सदस्यों से परिचयात्मक बैठक ली। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया विभाग के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।  इससे पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा तथा पूर्व प्रदेश प्रभारी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल का दायित्व निभा चुके हैं। 


अन्य पोस्ट