रायपुर
सायकल से भारत यात्रा पर निकले डॉ. सेठ ने सीएम बघेल से मिले
22-Aug-2023 5:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां ‘‘सायकल विथ स्पिक मैके‘‘ के तहत रायपुर पहुंचे पद्मश्री डॉ. किरण सेठ ने सौजन्य मुलाकात की। डॉ. सेठ ‘‘स्पिक मैके‘‘ के संस्थापक हैं। डॉ. सेठ ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना करने और कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सराहना की।
डॉ. सेठ ने 15 अगस्त-22 से लेह-लद्दाख से सायकल यात्रा की शुरूआत की। इस अवसर पर ‘‘स्पिक मैके‘‘ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन डूंगा एवं छत्तीसगढ़ प्रमुख अजय श्रीवास्तव,बस्तर बैंड के पद्मश्री अनुरंजन पांडे भी इस दौरान मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


