रायपुर

सूने मकान से लेपटॉप, टीवी चुराया, क्रेता सहित 2 गिरफ्तार
22-Aug-2023 2:41 PM
सूने मकान से लेपटॉप, टीवी चुराया, क्रेता सहित 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 22 अगस्त। 
सूने मकान में 15 दिन पहले हुए चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी सहदेव यादव और चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार गोलू सगरवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मकान से टीव्ही, लेपटाप और बर्तन की चोरी कर गोलू सागरवशी को बेच दिया था। पुलिस ने दुकान से चोरी का सामान जब्त किया है। 

दिनेश साहू ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लीला चौरा के पास कचना बस्ती खम्हारडीह में रहता है। दिनेश 5 अगस्त को भी मकान में ताला लगाकर अपने पुराने घर कचना बस्ती चला गया था। दो दूसरे दिन यानी 6अगस्त को अपने नये मकान में आकर देखा तो मकान ताला टूटा हुआ था, घर के अंदर समान बिखरा हुआ था तथा घर अंदर रखा टी.व्ही., लैपटॉप, बर्तन नही थे। कोई अज्ञात चोर मकान के दरवाजा में लगे ताले को तोडक़र चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी  के खिलाफ धारा 457, 380 का अपराध पंजीबद्ध किया।

मुखबीर की सूचना पर खम्हारडीह निवासी सहदेव यादव की पतासाजी कर पकड़ा।  कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी का सामान टिकरापारा निवासी गोलू सागरवंशी के पास बिक्री करना बताया गया। जिस पर एंटी क्राइम की टीम ने प्रकरण में संलिप्त आरोपी गोलू सागरवंशी पकड़ा। गोलू सागरवंशी के खिलाफ चोरी के समान को क्रय करने पर उसके विरूद्ध धारा 411 की कार्रवाई की गई।  दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की  टीव्ही, लैपटॉप एवं बर्तन कुल 60 हजार को सामान जप्त किया।
 


अन्य पोस्ट