रायपुर

चल कांवर उठा...
21-Aug-2023 7:33 PM
चल कांवर उठा...

रायपुर, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रावण सोमवार के अवसर पर मारुति मंगल भवन गुढिय़ारी से आयोजित कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे। भगवान शिव को जल अर्पित करने वाले कावंडिय़ा दल के साथ शिव भक्तों द्वारा गाये जा रहे सुमधुर गीतों के साथ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक  विकास उपाध्याय भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम बघेल ने डमरू बजाया। तो विकास के पुत्र ने शंखनाथ किया। इस दौरान सभापति प्रमोद दुबे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पीसीसी के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक दुबे आदि मौजूद थे।  तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट