रायपुर

सरकारी अस्पतालों में हड़ताल, ओपीडी भी बंद
21-Aug-2023 7:32 PM
सरकारी अस्पतालों में हड़ताल, ओपीडी भी बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। सोमवार से प्रदेशभर के 45 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, आईपीडी, पोस्टमार्टम, और एमएनसी की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि संविदा कर्मचारी स्थिति को संभाले हुए हैं। यह हड़ताल बेमुद्दत है। पहले दो दिन जिलों में धरना प्रदर्शन के बाद 23 तारीख से प्रदेशभर के कर्मचारी तूता नवा रायपुर जुटेंगे। इस हड़ताल का नेतृत्व हेल्थ फेडरेशन के  नेता डॉ. इकबाल, टार्जन गुप्ता, और डॉ. रीना राजपूत आदि कर रही हैं। 12 संगठन के प्रमुख और प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजा है। इसमे कहा है कि सभी प्रशासनिक अधिकारी अपने अधीनस्थ डॉक्टर,नर्सेज,कर्मचारियों एवम स्वास्थ्य संयोजकों के साथ स्ट्राइक में शामिल हों।

 इनका दावा है कि राज्य के अधिकांश अस्पतालों में डॉक्टर्स,नर्सेज एवं  स्वास्थ्य संयोजकों के एक साथ स्ट्राइक पर जाने से व्यवस्था पूरी तरह चरमराने वाली है। हमारे अधिकांश प्रशासनिक अधिकारी भी स्ट्राइक में शामिल हो ही रहे हैं। ऐसे में सभी प्रशासनिक अधिकारियों से यह भी अपील है कि शासन प्रशासन को पत्राचार करके वस्तुस्थिति से आज ही अवगत करा दें। एमएलसी/पोस्टमार्टम नहीं हो पाएगा, इसकी भी सूचना संबंधित थाने को आज ही अवश्य दें।


अन्य पोस्ट