रायपुर

अगले तीन घंटे में सरगुजा, जशपुर में बारिश के आसार
21-Aug-2023 7:30 PM
अगले तीन घंटे में सरगुजा, जशपुर में बारिश के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। अगले तीन घंटे के दौरान प्रदेश के बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, और सरगुजा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। कल मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है तथा 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, गुना, सीधी, डेहरी, बालूरघाट और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


अन्य पोस्ट