रायपुर

सावन-पुरखा के चिन्हारी थीम पर फोटोग्राफरों ने दिखाया हुनर
21-Aug-2023 7:29 PM
सावन-पुरखा के चिन्हारी थीम पर फोटोग्राफरों ने दिखाया हुनर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर वेलफेयर ऐसोसिएशन के द्वारा 19-20 अगस्त को फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सावन और पुरखा के चिन्हारी विषय पर प्रतियोगिता रखी गई थी। इसमें भाठापारा के योगी साहू ने प्रथम और योगदान दुर्गेश साहू द्वितीय स्थान पर रहे।

 फोटोग्राफर वेलफेयर ऐसासिएशन के अध्यक्ष रवि पाठक, भीष्मदेव यादव, मोहित चंद्राकर ने बताया कि 19-20 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजित जाता है। 19 अगस्त को सावन और पुरूखा के चिन्हारी विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता रखी गई। इसमें जिलों से आए हुए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। 20 अगस्त को होटल अर्जुन में प्रतियोगिता में शामिल हुए प्रतिभागियों के फोटो की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें निर्णायक मंण्डल के द्वारा सर्वश्रेष्ठ फोटो का चयन किया गया। जिसमें भाठापारा के योगी साहू को प्रथम, और योगदान दुर्गेश साहू दूसरे स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ फोटोग्राफर सम्मान, हरीश रावत , राहुल चावड़ा को युवा प्रतिभावान सिविल्स सम्मान और धर्मेन्द्र चावड़ा, सरोज सिंह ठाकुर को वयोवृद्ध सिविल्स सम्मान से नवाजा गया।  इस पर संस्था के सचिव भीष्म देव यादव ने संस्था के सदस्यों को संघ के कार्यों से अवगत कराया।


अन्य पोस्ट