रायपुर
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस और सप्ताह 1 से
21-Aug-2023 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अगस्त। प्रदेश में साक्षर भारत कार्यक्रम के लिए वातावरण निर्माण हेतु 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक साक्षर सप्ताह और 8 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया जाएगा। संचालक एवं सदस्य सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण राजेश सिंह राणा ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय महत्व इस कार्यक्रम के लिए विशेष रणनीति तैयार कर सभी वर्गो की इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्य योजना अनुसार प्रत्येक दिवस गतिविधियों के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


