रायपुर

निषाद समाज मेहनतकश: सीएम
21-Aug-2023 7:27 PM
निषाद समाज मेहनतकश: सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले में स्थित ग्राम फुंडहर में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज प्रदेश संगठन भूमि पूजन एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निषाद समाज मेहनतकश समाज है। हमारी सरकार ने निषाद समाज के हित में बहुत सारे निर्णय लिए। समाज के लोगों को सरकार में भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया। हमने मछुआ कल्याण बोर्ड बनाया और इसके अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया। केंवट समाज मछली पालन के व्यवसाय के जुड़ा हुआ है। समाज के कल्याण के लिए हमने मत्स्य नीति बनाई। मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया, जिससेे मछली पालन में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘‘निषाद समाज की विभूतियां‘‘ पुस्तक, तथा दुर्गा प्रसाद पारकर द्वारा रचित ‘केंवट कुंदरा’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद, विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद मौजूद थे।

श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार सभी समाज को साथ लेकर चल रही है। सभी समाज के कल्याण के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। भेंट-मुलाकात के दौरान विभिन्न समाजों की मांग पर भवन निर्माण के लिए राशि दी गई है। जिस समाज के पास जमीन नहीं है उनके प्रस्ताव पर 10 परसेंट की दर से शासकीय जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान छत्तीसगढ़ निषाद समाज के उपाध्यक्ष हरिशंकर निषाद, श्रीमती गायत्री कैवर्त, मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्रीमती अमृता निषाद एवं देवकुमार निषाद सहित छत्तीसगढ़ निषाद समाज के अन्य जिलों के आए पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या के समाज के लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट