रायपुर

दो पक्षों में मारपीट
21-Aug-2023 5:06 PM
दो पक्षों में मारपीट

रायपुर, 21 अगस्त। तेलीबांधा इलाके में दो पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हो गई। शुभम यादव और उसके साथियों ने प्रकाश साहू, पुलेश विश्वकर्मा और रोषन को जान से मारने की धमकी देकर किसी धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक दशरथ निषाद ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम फुण्ढहर में रहता है। जो रविवार की रात में अपने दोस्तों के साथ चौक के पास गया था। जहां पर शुभम और उसके अन्य साथी वहां पर आ गए और पूर्व में हुए विवाद को लेकर जबरन गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर शुभम ने जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से मारकार घायल कर वहां से फरार हो गए। इसकी  रिपोर्ट दशरथ ने थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने शुभम और उसके साथी के खिलाफ धारा 294, 506बी,323, 34 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। 


अन्य पोस्ट