रायपुर

छन्नी पर हमले ने खोली सरकार की पोल-भाजपा
21-Aug-2023 5:04 PM
छन्नी पर हमले ने  खोली सरकार की पोल-भाजपा

रायपुर, 21 अगस्त। खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर हमले पर  भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को बताने काफी है। कांग्रेस की सरकार अपने ही विधायक की सुरक्षा नहीं कर पा रही है वह प्रदेश की सवा करोड़ बहन-बेटियों की सुरक्षा कैसे करेगी। इस सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। वहीं विधायक रंजना साहू ने कहा है कि महिला सुरक्षा में कांग्रेस पूरी तरह असफल ,नैतिक रूप से बने रहने का का अधिकार खो चुकी है।भूपेश राज में  महिला विधायक सुरक्षित नहीं ,तो आम महिलाओं का क्या होगा?पूरे प्रदेश में भय और दहशत का वातावरण है महिला सुरक्षा शराबबंदी सरकार के प्राथमिक वादे थे लेकिन आज अपराधी शराब पीकर महिला विधायक पर चाकू से हमला कर रहे है।सरकार नैतिक रूप से बने रहने का अधिकार खो चुकी है।


अन्य पोस्ट