रायपुर

प्रशिक्षण देने पहुंचे विधायक
21-Aug-2023 5:01 PM
प्रशिक्षण देने पहुंचे विधायक

रायपुर, 21 अगस्त। भाजपा शासित राज्यों के 6 सौ विधायक नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षित करने पांच राज्यों में भेजे जा रहे हैं। इनमें से 57 विधायक छत्तीसगढ़ के दस दिन के प्रवास पर हैं। उन्हें आज पहले दिन  ठाकरे परिसर में उनके प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों की प्रारंभिक जानकारी के तौर पर  प्रशिक्षण दिया गया। इसके उद्घाटन सत्र में  अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ,पवन साय, एवं कार्यक्रम संयोजक अभय पाटिल कर्नाटक उपस्थित रहे।  ये विधायक अगले 10 दिन अपने-अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में जाकर संगठन के नेताओं, विधायक और पराजित प्रत्याशियों से चर्चा कर वहां भाजपा की वर्तमान स्थिति और संभावनाओं की रिपोर्ट देंगे। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट