रायपुर

आईटीआई में भर्ती
20-Aug-2023 7:37 PM
आईटीआई में भर्ती

रायपुर, 20 अगस्त। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग उपरांत 19, 20, 21 एवं 22 अगस्त  को विभिन्न दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है एवं उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचना भी भेजी गयी है। दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाये गये अभ्यर्थियों में से जो अभ्यर्थी कतिपय कारणों से संबंधित दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में उपस्थित नहीं हो सके हैं, ऐसे अभ्यर्थी दिनांक 22 अगस्त 2023 को संबंधित दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में प्रात: 09: 30 बजे उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं।


अन्य पोस्ट