रायपुर

16 मेधावियों को छात्रवृत्ति
20-Aug-2023 7:33 PM
16 मेधावियों को छात्रवृत्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अगस्त। श्री गुजराती ब्रह्म समाज ने समाज के मेघावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की । इसमें अंजनेय विवि के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं मुकेश शाह विशेष अतिथि थे। मुकेश शाह ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को शपथ दिलाई की बड़े होकर जब आप सक्षम हो जाएँगें तो कम से कम 10 बच्चों को आर्थिक सहयोग करेंगे।ऐसे प्रेरणात्मक सुझावों के लिये ब्रह्म समाज ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष कीर्ति व्यास, संरक्षक  ललित जोशी एवं राकेश दवे एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

छात्रवृत्ति वितरण के पश्चात अतिथियों एवं समाजजनों ने दया भवन में वृक्षारोपण भी किया ।

इस अवसर पर ब्रह्म समाज के प्रतिष्ठित पुरोहित परिवार के नीरज पुरोहित भी सभी बच्चों को आर्थिक सहयोग किया गया । कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष हितेश व्यास ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नीरज पुरोहित ने किया।


अन्य पोस्ट