रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने क्षेत्र स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में विपरीत परिस्थितियों में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल ने छह अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्रक पदक से सम्मानित किया।
इस मौके पर निदेशक के.एस.रामाकृष्णा, ईडी एम.एस.चौहान, के.एस. मनोठिया, आर.के शुक्ला, डी.के.चावड़ा, ए.के.वर्मा, डी.के.तुली, अतिरिक्त मुख्य अभियंता विनोद अग्रवाल उपस्थित थे।
जगदलपुर संभाग के बारसूर में लाइन सहायक श्रेणी-1 धनीराम पांडेय उन्होने 16 मार्च को बारसूर-जगदलपुर सर्किट-दो लाईन में तकनीकी फाल्ट आने के कारण बाधित विद्युत सप्लाई लाईन ने कुशल नेतृत्व में आंधी, तूफान एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद फाल्ट में आवश्यक सुधार कार्य कर लाईन चार्ज कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिये पुरस्कृत किया गया।
रायपुर कार्यपालन अभियंता (सिविल) मुख्यालय संभाग में पदस्थ एई (सिविल) दीपक अहार ने मात्र 15 दिन की अल्पावधि में 220 केव्ही. उपकेन्द्र राजिम के निर्माण हेतु आबंटित भूमि से वृक्ष विदोहन का कार्य संपादित करवाने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया।
बिलासपुर वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यालय में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर रविकांत सिन्हा को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 193 करोड़ का कार्यपूर्णता प्रतिवेदन अल्पावधि में निष्पादित कर कंपनी को आर्थिक लाभ पहुंचाने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया।
बिलासपुर कार्यपालन अभियंता उपकेन्द्र संभाग में पदस्थ परिचारक श्रेणी-1 नरेन्द्र सिंह मानसर को 220 केव्ही- उपकेन्द्र मोपका में 160 एमव्हीए. ट्रांसफार्मर नंबर 2 के 220 केव्ही. साईड ब्रेकर में आये हेवी एयर लीकेज की समस्या को समय सीमा में ठीक करने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया।
बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता अति. उच्च दाब -निर्माण में पदस्थ परिचारक श्रेणी-1 जितेन्द्र कुमार टेंगवार को तिफरा रेल्वे फ्लाईओवर एवं रेल्वे फ्लाईलाईन में सर्वे कर टॉवर के व्यपवर्तन कार्य में लाईन निकालने के उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।


