रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। राजधानी में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे 270 सहायक शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी लिस्ट में कहा गया है कि निर्धारित समय अवधि में लिखित जवाब नहीं प्राप्त होता है तो इन शिक्षकों के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले संचालक लोक शिक्षण ने शुक्रवार को सभी जेडी डीईओ और बीईओ को पत्र जारी कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। खबर है कि बुधवार से बर्खास्तगी और निलंबन जैसी कार्रवाई शुरू हो जायेगी। कार्रवाई पहले से ही शुरू हो जाती, लेकिन शनिवार-रविवार की छुट्टी की वजह से कार्रवाई सोमवार से शुरू होगी।
डीपीआई के निर्देश के बाद प्रदेश में 800 से ज्यादा शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। हालांकि खबर ये भी है कि पिछले दो दिनों में 1000 से ज्यादा शिक्षकों को नोटिस थमाया जा चुका है। अकेले रायपुर संभाग से 270- 300 के करीब शिक्षकों को बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया चुका है।


