रायपुर

निषाद समाज के भवन का सीएम करेंगे भूमिपूजन
19-Aug-2023 6:52 PM
निषाद समाज के भवन का सीएम करेंगे भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अगस्त। रविवार को छत्तीसगढ़ निषाद समाज के भवन का भूमिपूजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में फुंडहर रायपुर में होगा। इस अवसर पर समाज का वार्षिक सम्मेलन भी होगा।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फुंडहर रायपुर स्थित भूखण्ड को प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज के नाम आंबटन की स्वीकृति दी थी।

आज पत्रकारवार्ता में समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश स्तरीय वार्षिक सम्मेलन कुंवर सिंह निषाद प्रदेश अध्यक्ष के संयोजन तथा प्रदेश, जिला,क्षेत्र व पंचगैहा कार्यकारिणी के सानिध्य में होगा।  रविवार सुबह ईष्टदेवता की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरूवात होगी। उसके बाद फुं डहर स्थित भूखण्ड का मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन शिलान्यास, अतिथियों का उद्बोधन, कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत, संशोधित समाजिक नियमावली का अनुमोदन,  प्रदेश स्तरीय समस्त प्रकोष्ठ का अनुमोदन, भूखण्ड खरीदने के लिए पांच  हजार अथवा इससे अधिक राशि देने वाले दान दाताओं का सम्मान व शिक्षा, साहित्य खेल, कला एवं समाज सेवा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभावानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा।

पत्रकारवार्ता में प्रदेश महासचिव मनोहर निषाद, बालोद जिलाध्यक्ष राजेंद्र, महानगर अध्यक्ष बसंत निषाद, कोषाध्यक्ष पुनारद, सचिव मुकेश, उमाशंकर विनायक, धुरंधर विनायक, महानगर सक्रिय कार्यकारिणी मीना निषाद, चंद्रवती निषाद उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट