रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। तिल्दानेवरा पुलिस ने पत्नी की च्च्हत्या का प्रयासज्ज् करने वाले पति को धारा 307 के तहत गिरफ्तार किया है।आरोपी निर्मल सिंग उर्फ भुरू अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे मिशन अस्पताल तिल्दा से मेमो प्राप्त हुआ। इसमें एक महिला को चाकू मारकर घायल अवस्था में भर्ती होना बताया गया । सूचना पर मिशन अस्पताल तिल्दा पहुँचकर घायल महिला ने पूछताछ में बताया कि यह अपने मम्मी पापा के बनाए घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती है । और बीते 5 वर्ष से इसका पति अलग रहता है। जो इसके चरित्र के उपर शंका करता है। यह मिशन अस्पताल तिल्दा में खाना बनाकर घर आयी थी कि रात्रि 8:30 बजे आए पति ने धारदार किसी चीज से इसके गर्दन पर वार किया। यह देख पलटने से इसके मुँह जबड़ा एवं कान में चोट लगी। इस रिपोर्ट पर धारा 307 भादवि का जुर्म दर्ज किया । पड़ताल के दौरान घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार कर भौतिक साक्ष्य खून आलूदा मिट्टी, सादी मिट्टी जप्त घटना समय पहना कपड़ा कुर्ती व चुनरी जिसमें खून जैसा दाग लगा जप्त किया ।आरोपी पति निर्मल सिंग उर्फ भुरू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। उससे टूटा हुआ स्टील का चाकू जिसमें खून जैसा दाग लगा था जप्त किया । और उसे न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।


