रायपुर

पटियाला में रेडियो श्रोता सम्मेलन, बजाज, वर्मा, साहू आमन्त्रित
19-Aug-2023 3:15 PM
पटियाला में रेडियो श्रोता सम्मेलन,  बजाज, वर्मा, साहू आमन्त्रित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त।
रेडियो श्रोता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन का आयोजन इस बार पटियाला पंजाब में 20 अगस्त को आयोजित किया गया है। 

सन्निहित रेडियो लिसनर्स क्लब पटियाला द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश भर के रेडियो श्रोता जुटेंगे। सम्मेलन में है छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया। इसके अलावा आकाशवाणी रायपुर के सेवानिवृत उदघोषक श्याम वर्मा एवं संघ के अध्यक्ष परसराम साहू को भी आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रेडियो श्रोताओं ने ही सन 2009 से 20 अगस्त को रेडियो श्रोता दिवस मनाने की परंपरा की शुरूवात की थी, अब देश के अन्य प्रांतों में भी यह सिलसिला चल पड़ा है।

सम्मेलन में भाग लेने परसराम साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के रेडियो श्रोता पटियाला रवाना हो चुके है।


अन्य पोस्ट