रायपुर
4.95 लाख के जेवरात ले भागे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त। राजधानी के रावतपुरा कालोनी में सूने मकान से 5 लाख के जेवरात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने सूने माकन का ताला तोड़ कर आलमारी में रखे 5000 नगद और 5 लाख के सोने -चांदी के जेवरात उड़ा ले गया। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है , टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी एक अनुसार घटना 16-18 अगस्त के बीच की है जब मकान में कोई नहीं था। मेघा चौबे ने टिकरापारा थाना में चोरी का मामला दर्ज कराई कि वह रावतपुरा कलोनी फेस-2 के एक मकान में अपने परिवार के साथ रहती है। जहां वो और उसका परिवार 16से 18 अगस्त के बीच किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी बीच कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडक़र कमरे के अंदर आलमारी में रखा नगदी 5 हजार रूपए और पांच लाख के जेवरात की चोरी कर ने गया। शुक्रवार को जब वे घर आए तो देखा की मकान का ताला टूटा हुआ था। और अंदर आलमारी में रखा नगदी जेवर नहीं थे। जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इसकी रिपोर्ट मेघा चौबे ने थाना में दर्ज कराई है। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है।
दूसरी ओर बताया जा रहा है कि घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पीडि़त मेघा चौबे ने बताया कि 15 अगस्त को चार कथित किन्नरों ने एक घर में घुसकर न सिर्फ 12 मिनट तक परिवार को आतंकित किया बल्कि उनसे 20 हजार रुपए लूटकर फरार भी हुए।
नकली किन्नरों के घर में घुसने और निकलने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक किन्नर सडक़ पर निगरानी करते हुए दिख रहा है। पीड़ित दंपती ने बताया कि उनके यहां छोटा बच्चा हुआ था, इसी की बधाई गाने का बहाना लेकर 4 नकली किन्नर उनके घर घुस आए। बच्चा होने पर सोने के कंगन की मांग करने लगे। आक्रमक होकर परिवार पर दबाव डालने लगे। दंपत्ति ने डर कर उन्हें पहले 1 हजार फिर 3 हजार रुपए देने की पेशकश की तो वो अश्लील हरकत करने लगे। इस बीच पति ने जेब से पर्स निकाला और पैसे बढ़ाकर देने की बात कही तो मौका पाते ही किन्नर ने पर्स झपट लिया और महिला से मारपीट कर भाग निकले।
टिकरापारा थाना प्रभारी का कहना है कि अब तक शिकायत नहीं मिली है जबकि पीड़ित परिवार साफ कह रहा है कि उसने शिकायत की थी और सोचा कि एफआईआर हुई है लेकिन उन्हें बदले में इसकी प्रतिलिपी नहीं दी गई। मीडिया में मामला सामने आने के बाद कल इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई।
पीड़ित साहू परिवार ने बताया कि उनके पड़ोसी के घर में बच्चा हुआ था। जिसकी सूचना मिलने के बाद किन्नर वहां पहुंचे और पैसे की मांग की। इसके बाद वहां से उनको पता चला कि पीड़ित के घर भी बच्चा हुआ है। जिसके बाद वह वहां पहुंचे और पूरी वारदात को अंजाम दिया।


