रायपुर

पार्किेग में खड़ी बाइक चोरी
18-Aug-2023 5:59 PM
पार्किेग में खड़ी बाइक चोरी

रायपुर, 18 अगस्त। राजधानी के हिमालयाहाईट परिसर से बाइक की चोरी हो गई। अज्ञात चोर पार्किंग में खड़ी बाइक का लॉक खोल उसे चुरा ले गया। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद सैफ ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हिमालया हाईट के फेस 2 फ्लैट में रहता है। जहां फैलेट के नीचे पार्किंग में अपनी बाइक सीजी 04 एवी 6424 को खड़ी किया हुआ था। और अपने फ्लैट पर चला गया। दूसरे दिन  जब पार्किंग में देखा तो उसकी बाइक वहां नहीं था। जिसे को अज्ञात चोर चुरा ले  गया। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर वहीं पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज से अज्ञात आरोपी की जलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट