रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त। जमीन की धोखाधड़ी मामले में भोपाल के रहने वाले ओपी कृपलानी ने मंदिर हसौद थाना में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि ग्राम नकटा में 3.78 हेक्टेयर भूमि की खरीदी बिक्री करने के नाम पर शहर के एक दलाल ने 37 लाख रूपए की ठगी की है।
दरअसल मामला 9 सासल पहले की बताई जा रही है। ओपी कृपलानी का रायपुर के रहने वाले दीनेश कुमार शुक्ला से परिचय हुआ था। इस दौरान उसने ग्राम नकटा मंदिर हसौद में 3.78 हेक्टेयर जमीन को दिखाया और उसे बेचने का सौदा किया था। येे जमीन तेपेश्वर यादव, पिता रामसेवक और उसके चाचा के नाम पर है। को बेचने के लिए संपर्क किया था। जिसमें सौदा तय होने के बाद इकरार नामा बनवाकर 37 लाख रूपए की अदायगी की मांग करने गया जिसके बाद पैसा ले लिया। जब अब रजिस्ट्री कराने की बात आई तो वह जमीन बेचने से मुकर गया। ओपी कृपलानी में दीनेश शुक्ला के खिलाफ मंदिर हसौद थाना में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर जमीन खरीदी बिक्री इकरारनामा और दस्तावेज कि जांच पड़ताल कर रही है।
इधर अभनपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना ग्राम सारखि की है। जहां किसान से जमीन सौदे के दौरान रमेश कुमार साहू और खरीदार तोरण गहरवाल के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने रमेश कुमार साहू की शिकायत पर तोरण गहरवाल के खिलाफ 294, 506, 323 का अपराध दर्ज किया है।


