रायपुर

सवारी बिठाने आटो चालकों के बीच मारपीट
17-Aug-2023 3:14 PM
सवारी बिठाने  आटो चालकों के  बीच मारपीट

रायपुर, 17 अगस्त। राजधानी के खमतराई इलाके में आटों चालकों में सवारी बिठाने की बात को लेकर मारपीट हो गई। आटो चालक रॉकी, अमन और उसके साथी ने ई- रिक्शा चालक रिभष मानिकपुरी के साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक घटना रिभष मानिकपुरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खमतराई में रहता है। जो सवारी ई रिक्शा चलाता है। और भनपुरी से फाफाडीह सवारी लाने ले जाने का काम करता है। इसी बीच बुधवार को वह भनपुरी चौक पर सवारी उतार कर वहां से वापस आ रहा था। इस बीच वहीं खड़े दूसरे आटो चालक रॉकी, अमन और उसके साथी  रिभष का रास्ता रोककर हमारे सवारी को ले जाता है कहकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर दोनों के बीच इस बात को लेकर मारपीट हो गई। 


अन्य पोस्ट