रायपुर

अवैध शराब, कट्टा जिंदा कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार
17-Aug-2023 3:13 PM
अवैध शराब, कट्टा जिंदा कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त।
शहर में चोरी, लूट और अवैध शराब, कट्टा और चाकू लेकर घूमने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले बढ़ते मामलों की रोकथाम करने आराधियों पर नकेल कसने का काम किया है। इस बीच पुलिस ने गुढिय़ारी छत्तीसगढ़ महतारी चौक के पास देशी कट्टे  के साथ  युवक  नितिन कुमार डहरिया उर्फ बंटी गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि वह आने जाने वाले लोगों को आतंकित कर रहा था। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर मुखबीर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा मिला। आरोपी का नाम नितिन कुमार डहरिया को 1 कट्टा एवं 2 जिन्दा कारतूस के साथ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया । धारदार चाकू के साथ आरोपी मोहम्मद रियाज उर्फ डाक बबलू गिरफ्तार: इधर मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत एकात्म परिसर के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करने वाले मोह. रियाज उर्फ डाक बबलू निवासी अफरोज बाग मौदहापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई।

अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर 15 अगस्त को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत रजबंधा मैदान पास एक व्यक्ति को शराब बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाश था। 
 


अन्य पोस्ट