रायपुर

स्वतंत्र पत्रकार पर पैसा उगाही की रिपोर्ट
17-Aug-2023 3:12 PM
स्वतंत्र पत्रकार पर पैसा उगाही की रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त।
सरस्वतीनगर  पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक स्वतंत्र पत्रकार के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया हैं।  पत्रकार राहुल गिरी गोस्वामी के खिलाफ खबर छापने के नाम पर  जबरन पैसा वसूली मामले में रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव शैलेन्द्र पटेल ने शिकायत दर्ज कराया था। इसके बाद ही  पटेल कोर्ट में भी अपराध दर्ज करवाने के लिए याचिका दायर की थी। बुधवार को जिला कोर्ट ने राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 जबरन पैसा उगाही का मामला दर्ज किया है।

राहुल स्वतंत्र बोल नामक पाक्षिक पत्रिका का संपादक बताया गया है। पत्रकार राहुल गिरी गोस्वामी द्वारा पीडि़त से 5 लाख रू की मांग की। शैलेन्द्र पटेल ने  अपनी शिकायत में कहा कि  2016 में पीएससी की परीक्षा पास करने के बाद उनकी पदस्थापना उपकुलसचिव के पद पर हुई थी। पदस्थापना के पूर्व ही चयन समिति द्वारा मेरे समस्त दस्तावेजों का सत्यापन व जांच किया गया था और समस्त दस्तावेज सही पाए जाने पर मेरी नियुक्ति पद पर की गयी थी। तब से विगत 6 वर्षों से शैलेन्द्र अपने कर्तव्यों  निर्वहन कर कर रहा हूं। 

उन्होंने पत्रकार पर आरोप लगाया हुए बताया कि उनकी छवि कार्यालय में भी पूरी तरह से बेदाग रही है। कुछ समय पूर्व राहुल गिरी गोस्वामी  स्वयं को पत्रकार बता कर उनसे संपर्क किया  था उस समय कार्यालय में कुछ कर्मचारी मौजूद थे। उस समय राहुल गिरी गोस्वामी द्वारा स्वयं को बड़ा पत्रकार होना बताकर कहने लगा कि पत्रकारिता के काम को बढ़ाने के लिए पांच लाख रु दे दो। 

तब शैलेन्द्र पत्रकार को समझाया कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का छोटा कर्मचारी हूं। इतनी बड़ी रकम किस बात के लिए दूं। तब राहुल गिरी गोस्वामी मुझे अवैध उगाही की नियत से पीडि़त को डराने लगा कि वह पत्रकार है और उनके खिलाफ कोई भी झूठी खबर प्रकाशित कर उनकी नौकरी खा जायेगा। उनके द्वारा कोई भी गलत काम नहीं किया गया है इसलिए उसके झूठी खबर प्रकाशित करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा कहे जाने पर राहुल गिरी गोस्वामी पत्रकार द्वारा पीडि़त को देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया था। उसके बाद से राहुल गिरी गोस्वामी ने बदनाम करने के लिए झूठी खबर प्रकाशित करने लगा था। 


अन्य पोस्ट